फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman hanged herself in Paschimarira

पश्चिमशरीरा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 25 Apr 2020 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in Paschimarira
Woman hanged herself in Paschimarira - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

परिवार को नहीं मिल रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ, बरइन का पूरा गांव की घटना स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरइन का पूरा गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति पांच साल से बेड रेस्ट पर है। परिवार को किसी तरह की कोई सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा था। वहीं लॉकडाउन में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
सरसवां ग्राम सभा के मजरा बरइन का पूरा गांव की 28 वर्षीय पूजा देवी गृहिणी थी। उसके पति हीरालाल की करीब पांच साल से तबीयत खराब चल रही है। दो बार पथरी का ऑपरेशन हो चुका है। अभी भी वह चलने-फिरने में असमर्थ है। ग्राम प्रधानपति पिंटू मौर्य ने बताया कि पूजा के परिवार को किसी तरह की कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां तक की राशन कार्ड भी गंवई सियासियों ने कटवा दिया है। कुल छह बिस्वा खेत है। खेती और मजदूरी के सहारे पूजा किसी तरह परिवार का खर्च चलाती थी। इन दिनों दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गए थे। साथ में पति का इलाज कराने की चिंता भी सता रही थी। इसी तनाव से परेशान होकर शनिवार सुबह घर के भीतर फांसी लगाकर पूजा ने जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

----
अब कौन देगा नरेंद्र और गुड्डू को सहारा
पश्चिमशरीरा। पूजा अपने पीछे बेड पर लेटे हुए पति हीरालाल के साथ बेटे नरेंद्र (4) और गुड्डू (2) को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद से इन मासूमों की रो-रोकर हालत खराब है। इनकी स्थिति किसी से भी देखी नहीं जा रही है। गुड्डू को तो यही नहीं पता है कि उसके सिर से मां का आंचल सदा के लिए छिन गया है। घटना के बाद हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि पिता हीरालाल पहले से ही चलने-फिरने में असमर्थ है। अब मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ग्रामीणों ने की प्रशासन से सहायता की मांग
पश्चिमशरीरा। हीरालाल छह भाई हैं। इन्हीं में से एक भाई ने उसे दो कमरे का मकान बनवाकर दे दिया था। इसी घर में वह बीवी-बच्चों के साथ रहता है। ग्रामीणों की मानें तो अन्य पट्टीदार हीरालाल का कुछ खास सहयोग नहीं करते थे। परिवार की गाड़ी पूजा ही चलाती थी। अब पूजा के बाद इस परिवार पर संकट के बादल छा गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता की मांग की है।

----
इनका कहना है
आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी की है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उसका पति चलने-फिरने में असमर्थ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।-सच्चिदानंद पाठक-सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed