फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman gang-raped in a shop and accused of looting

Kaushambi News: दुकान में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in a shop and accused of looting
सैनी क्षेत्र में सामान खरीदने के बहाने बुधवार दोपहर दुकान में घुसे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। महिला ने लूटपाट व हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के पति से तहरीर लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र में हाईवे से सटे एक गांव में महिला ने चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। पति ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी पत्नी दुकान पर अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवक आए और सामान खरीदने के बहाने बातचीत करते हुए दुकान में घुस गए। दोनों ने उसकी पिटाई की फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की नाक से सोने की कील और गले से सोने की जंजीर भी छीन ली। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने ललकारा तो दोनों भागने लगे। लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली गई। इस बीच जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने भी निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या जांच में लूटपाट व हत्या के प्रयास जैसी बात सामने नहीं आई है। तहरीर मिली है, जांच कर केस दर्ज करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed