फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies in road accident, commotion for funeral of her body

Kaushambi News: सड़क हादसे में महिला की मौत, शव के अंतिम संस्कार के लिए हंगामा

Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, commotion for funeral of her body
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को मंगलवार दोपहर काजू गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एसडीएम चायल आकाश सिंह ने सीओ अभिषेक सिंह के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया और दूसरी जगह शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के काजू निवासी राजकुमार केसरवानी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रयागराज के झलवा में किराए का कमरा लेकर परिवार समेत रहते हैं। सोमवार की शाम चार बजे वह 50 वर्षीय अपनी पत्नी मालती देवी को लेकर बाजार की ओर खरीदारी करने निकले। घर से कुछ दूर आगे बढ़ते ही सड़क पर गड्ढे की वजह से झटका लगा। इससे पीछे बैठी पत्नी बाइक से गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर गांव आ गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन पानी टंकी के पीछे पहुंचे। तभी गांव के अरुण सिंह पहुंचे और उस जमीन को अपनी बताते हुए अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे। मामला बिगड़ता देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। नापजोख के बाद शव का दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार कराकर मामला शांत कराया गया। इस घटनाक्रम की वजह से गांव में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed