फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies due to fear of husband's arrest

पति की गिरफ्तारी के खौफ से महिला ने तोड़ा दम

Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to fear of husband's arrest
पति की गिरफ्तारी के खौफ से महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बीवी के अंतिम संस्कार तक में नहीं शामिल हो सका युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पति की गिरफ्तारी के खौफ से नगर कोतवाली इलाके की एक महिला ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। उसे दिल का दौरा पड़ा। पति एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में आरोपी है। वह बीवी के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो सका। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।

बताया जाता है कि नगर कोतवाली इलाके का एक युवक पखवाड़े भर पहले पड़ोस की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। मामले में लड़की के घर वालों ने आरोपी युवक के साथ उसके परिवार के करीब छह लोगों के खिलाफ भी अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। आरोपी की मां को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मुख्य अभियुक्त समेत अन्य मुल्जिम अभी फरार है। मुख्य आरोपी के एक भाई की पत्नी को पति की गिरफ्तारी के खौफ से सोमवार दोपहर दिल का दौरान पड़ा और उसकी सांसें थम गईं। पति अंतिम दफा अपनी पत्नी का मुंह तक नहीं देख पाया। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। परिवार के अन्य लोग भी मिट्टी में नहीं शामिल हो सके। रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। महिला अपने पीछे साल भर के एक बेटे को छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed