फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies due to electric shock, Natin scorched

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, नातिन झुलसी

Sat, 24 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock, Natin scorched
सदर कोतवाली क्षेत्र के पितंबरपुर गांव में शुक्रवार सुबह नातिन के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसकी नातिन भी झुलस गई है। हादसा हाईटेंशन लाइन के स्टेवायर में उतरे करंट से हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पितंबरपुर गांव की श्यामकली (55) पत्नी बुद्धा शुक्रवार सुबह अपनी नातिन रोशनी (8) के साथ खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। इस दौरान हाईटेंशन लाइन के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर श्यामकली की मौत हो गई। श्यामकली को बचाने के प्रयास में रोश
विज्ञापन

नी भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना देख खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। रोशनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन का एक तार तीन दिन पहले टूटकर स्टे वायर को छू रहा था। स्टे वायर में उतरे करंट से खेत में मवेशियों से रक्षा के लिए खींची गई कंटीली तार में भी करंट आ रहा था। इसकी जानकारी लाइनमैन को थी। इसके बाद भी उसने तार सहीं नहीं कराया। पुलिस ने उपक्रेंद्र के जेई से बात करके तार सही कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed