फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies, doctors accused of negligence

Kaushambi News: महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, doctors accused of negligence
कनैली चौराहा ​स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।   संवाद
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन

गुरौली गांव की 27 वर्षीय कमलावती पत्नी स्व. रंजीत कुमार को कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को तेज बुखार आने पर परिजन उसे कनैली चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। रात 12 बजे तक भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों की ओर से पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि मरीज का प्लेटलेट्स गिर रहा है। दवा का असर सुबह तक हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताते हैं कि इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायअकिल थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मुक्तेश द्विवेदी, सीएचसी प्रभारी

कनैली चौराहा स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।   संवाद

कनैली चौराहा स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed