{"_id":"6771a2e1e31ba40e1e07e4e7","slug":"woman-dies-after-being-electrocuted-by-electric-pole-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120345-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Mon, 30 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बनी खास गांव में रविवार दोपहर पूर्व विधायक लाल बहादुर के परिवार की एक महिला की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बनीखास निवासी तीरथ दिवाकर ने बताया कि उनकी 55 वर्षीय पत्नी जगरानिया रविवार दोपहर 12 बजे अपने घर से गेहूं के खेत में खाद डालने गई थी। खाद छींटने के बाद घर वापस आते समय सड़क के किनारे खेत में बंधे कटीली तार को फांदने लगी। इसी दौरान बिजली के खंभे से उतरा करंट कटीली तार तक पहुंच गया।
करंट की चपेट में आने से महिला तार में फंसकर तड़पने लगी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक लाल बहादुर ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली प्रभारी उर्मिला सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल एवं बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। महिला की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।