{"_id":"696697b95cacd3d0790a5554","slug":"woman-beaten-up-while-filling-water-from-hand-pump-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-134960-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़का गढ़वा गांव में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता सुनीता देवी पत्नी राज निषाद के अनुसार गांव निवासी कामता प्रसाद ने सरकारी हैंडपंप अपने घर के अंदर कर लिया है। सार्वजनिक जगह पर लगा सरकारी हैंडपंप खराब हो जाने पर वह शाम करीब आठ बजे कामता के घर पर लगे हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची। इसी दौरान कामता प्रसाद ने पैसे की मांग की। विरोध पर आरोपी ने लाठी से सुनीता देवी के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
आरोप है कि इसके बाद कामता प्रसाद, उसकी पत्नी और दो रिश्तेदारों ने उसे जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।