{"_id":"573cb55a4f1c1bc843ac70f4","slug":"without-water-28-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा के 28 गांवों में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा के 28 गांवों में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा पानी टंकी से जुडे़ 28 गांवों में पखवारे भर से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी टंकी का चेकवॉल्ब खराब होने से लोगों के घर पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में इस उमसभरी गर्मी में लोग आस-पास के निजी नलकूपों और हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। गांव वालों का कहना है कि शिकायत के बाद भी खराबी को ठीक नहीं कराया जा रहा है। जल निगम के अफसरों की इस अनदेखी से गांव के लोगों में आक्रोश है।
चायत तहसील के चरवा, सझिया पर, पहाड़पुर, उदारपुर, चरवा खुर्द, पिपरी समेत 28 गांवों में पेयजल की सप्लाई के लिए चरवा में पानी टंकी बनवाई गई है। इसी से इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इलाके के रहने वाले शंभूलाल, अशोक कुमार, राम नारायण, अशोक पांडेय, हंसराज पांडेय, सत्य प्रकाश केशरवानी, देवकी नंदन आदि लोगों का कहना है कि पखवारे भर से पानी टंकी का चेकवॉल्ब खराब है। इससे पेयजल की आपूर्ति लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है।
ऐसे में लोगों को आस-पास के हैंडपंपों और निजी नलकूपों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल किल्लत की शिकायत कई बार जल निगम विभाग के अवर अभियंता कन्हैयालाल से की गई। इसके बाद भी कोई पहल नहीं किया गया। गांव वालों ने चेताया कि यदि एक-दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह बाल्टी-डिब्बा लेकर सड़क पर उतरने का मजबूर है। वहीं जलनिगम विभाग के अफसरों की इस अनदेखी से गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।