फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Withdraw money from phone pay app by asking OTP number on mobile phone

Kaushambi News: मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर पूछ कर फोन पे एप से निकाल लिए रुपये

Sun, 19 Mar 2023 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 19 Mar 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money from phone pay app by asking OTP number on mobile phone
मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर पूछ कर फोन पे एप से निकाल लिए रुपये
विज्ञापन

- स्कीम का लालच देकर किसान से पौने दो लाख की साइबर ठगी, मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (कौशाम्बी)। सादर कोतवाली के गंभीरा पूरब निवासी एक किसान को स्कीम का लालच देकर साइबर शातिर ने पौने दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। मोबाइल फोन पर भेजी गई ओटीपी नंबर पूछ कर फोन पे एप से निकले गए रुपये का मैसेज जब पीड़ित किसान के मोबाइल में आने लगा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

गंभीरा पूरब निवास नेमचंद्र साहू ने बताया कि पांच फरवरी को उसके मोबाइल पर एक अजनबी शख्स ने फोन करके कहा कि उसे एक स्कीम के तहत चार हजार रुपये का लाभ मिला है। इसे लेकर नेमचंद्र खुश हो गया। फोन करने वाले शख्स ने नेमचंद्र के मोबाइल पर ओटीपी मैसेज भेजकर उसे पूछ लिया। जैसे ही नेमचंद्र ने ओटीपी नंबर ठग को बताया उसी समय तीन बार में करीब पौने दो लाख रुपये कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आ गया। कुछ देर बाद ठग ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी पीड़ित ने परिवार के साथ थाना पुलिस को दी। मामले में शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed