फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   With the change in weather, the number of patients with dry cough and headaches has increased

Kaushambi News: मौसम बदलते ही सूखी खांसी और सिरदर्द के मरीज बढ़े

Wed, 21 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the number of patients with dry cough and headaches has increased
मंझनपुर ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।   संवाद
बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। मंझनपुर पीएचसी में सूखी खांसी, सिरदर्द, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों का उपचार करने के साथ एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का कहना है कि दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड, धूल-प्रदूषण के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई मरीज लंबे समय से सूखी खांसी और सिरदर्द से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। समय पर इलाज न होने पर बीमारी गंभीर रूप भी ले सकती है।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जहां रोज 50 से 60 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 70 से 80 तक पहुंच गई है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ठंडी चीजों से परहेज करने, मास्क का उपयोग करने और धूल-धुएं से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि लगातार खांसी, तेज सिरदर्द या बुखार की समस्या बनी रहे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके और अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed