फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wire and crooked pole rest on Mahua branch, department careless

Kaushambi News: महुआ की डाल पर टिका है तार व टेढ़ा खंभा, विभाग बेपरवाह

Sat, 24 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wire and crooked pole rest on Mahua branch, department careless
रोही में बीच से टूटा खंभा डाल के सहारे टिका हुआ है। संवाद
नगर के वार्ड-8 मौलवी लियाकत अली नगर स्थित रोही के रिहायशी इलाकों में जर्जर और बीच से टूटा विद्युत पोल और तार दोनों महुआ की डाल पर टिके हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अवगत होने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोही मोहल्ले में नूरी के घर के ठीक सामने लगा बिजली का खंभा बीच से पूरी तरह टूट चुका है। यह खंभा पास में खड़े महुआ के पेड़ की डाल पर टिके एलटी गुर्रा तार के सहारे किसी तरह खड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि पेड़ की डाल टूटी या तार ढीले हुए तो खंभा सीधे रोड पर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह मोहल्ले में सुल्तान के घर के पास दूसरा बिजली का खंभा भी काफी टेढ़ा हो चुका है और उसकी हालत बेहद जर्जर है। तारों के सहारे ही यह खंभा अब तक खड़ा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज हवा चलने, बारिश होने या फाल्ट के दौरान तार टूटने की स्थिति में ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के असलम अंसारी, मो. अजमल, मो. आदिल, मो. आशिक, अफाक अहमद, रामासरे, पुरुषोत्तम लाल ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग हर माह उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलने को लेकर तो पूरी सक्रियता दिखाता है, लेकिन जमीन स्तर पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में लापरवाही बरत रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक जर्जर खंभों को बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

टूटे खंभे की जगह दूसरे खंभे को लगाने के लिए खंभा आ गया है, जल्द ही टूटे खंभे को हटा कर नया खंभा लगवा दिया जाएगा। -अजीत कुमार जायसवाल, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र सैंता

रोही में बीच से टूटा खंभा डाल के सहारे टिका हुआ है। संवाद

रोही में बीच से टूटा खंभा डाल के सहारे टिका हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed