फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When the teacher was transferred, the girls wept bitterly

शिक्षिका का तबादला हुआ तो फूट-फूट कर रोईं छात्राएं

Thu, 29 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
When the teacher was transferred, the girls wept bitterly
When the teacher was transferred, the girls wept bitterly - फोटो : KAUSHAMBI
शिक्षिका का तबादला हुआ तो फूट-फूट कर रोईं छात्राएं
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर सुलेम में दो छात्राएं हुईं बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। एक शिक्षिका जब स्थानांतरण हुआ तो वह भावुक हो गईं और फफक पड़ीं। उनको देखकर छात्राएं भी फूट-फूटकर रोने लगीं। दो छात्राएं तो बेहोश ही हो गईं। भाव विह्ल कर देने वाला यह दृश्य था चायल विकास खंड के फरीदपुर सेलुम गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में। तबादले के बाद यहां शिक्षिका अनुराधा वर्मा का विदाई समारोह था।

फरीदपुर सुलेम गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चार साल से बतौर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात रहीं अनुराधा वर्मा को पिछले दिनों इंग्लिश मीडियम का टीचर बनाकर मंझनपुर ब्लॉक तबादला कर दिया गया है। बुधवार को इसकी जानकारी जब विद्यालय में पढने वाली छात्राओं को हुई तो अध्यापिका के विदाई को लेकर माहौल भावुक हो गया। दोपहर बाद छुट्टी होने पर जब विद्यालय में अध्यापिका का विदाई समारोह आयोजित हुआ तो अध्यापिका अनुराधा वर्मा स्कूल में बच्चों के बीच बिताए दिनों को याद कर भावुक होकर रोने लगीं। अध्यापिका की हालत देख विद्यालय के सभी बच्चे रोने लगे। विद्यालय में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए। धूप में ज्यादा देर तक खड़ेे रहने और काफी देर तक रोने के कारण दो छात्राएं गश खाकर गिर गईं। छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन छात्राओं को छांव में लेजाकर पानी के छींटे मारे गए तब जाकर उनको होश आया। हालत में सुधार होने पर अध्यापकों ने बच्चों को उनके घर भेज दिया। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील प्रजापति का कहना है कि अध्यापिका अनुराधा वर्मा का विद्यालय और बच्चों से बेहद लगाव था। उनके ट्रांसफर को लेकर बच्चे भावुक हो गए। ज्यादा रोने से बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। अब सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed