फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When operation theater equipment arrived, surgeon's tenure ended, problems increased for patients

Kaushambi News: ऑपरेशन थिएटर का सामान आया तो सर्जन का कार्यकाल समाप्त, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
When operation theater equipment arrived, surgeon's tenure ended, problems increased for patients
मूरतगंज आलमचंद ​स्थित सीएचसी। स्रोत: विभाग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में काफी इंतजार के बाद ऑपरेशन थिएटर का कुछ सामान आया तो लगा था कि अब ओपीडी के साथ सर्जरी भी शुरू हो जाएगी। इसी बीच अनुबंध पर तैनात सर्जन का कार्यकाल पूरा हो गया। नवीनीकरण नहीं होने की वजह से चिकित्सक ने काम करना बंद कर दिया है। इस वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीएचसी में हर दिन करीब 100 मरीज ओपीडी में उपचार कराने आते हैं। इनमें से लगभग 20 मरीज सर्जन को दिखाते हैं। यहां सर्जन डॉ. धर्मेंद्र की तैनाती है। चिकित्सक की नियुक्ति एक वर्ष के लिए अनुबंध पर है। सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर है, लेकिन इससे जुड़ी सामग्री व उपकरण नहीं थे। इस वजह से डॉ. धर्मेंद्र सिर्फ ओपीडी में ही सेवाएं दे रहे थे। सर्जरी का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले ओटी टेबल समेत 70 फीसदी उपकरण विभाग की ओर से सीएचसी को उपलब्ध कराए गए। ओटी लाइट सहित अन्य करीब 30 फीसदी उपकरण अभी नहीं मिले हैं। उम्मीद थी कि जल्द ही शेष उपकरणों की आपूर्ति हो जाएगी। ये उपकरण सीएचसी को मिलते, इससे पहले ही पिछले महीने चिकित्सक के अनुबंधन का कार्यकाल पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इसका चिकित्सक के अनुबंध का नवीनीकरण भी नहीं हो सका। इस वजह से सर्जरी तो दूर, चिकित्सक ओपीडी में भी अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। मरीजों के मुताबिक शल्य चिकित्सा सुविधा का पहले ही अभाव था। ओपीडी में चिकित्सक की सलाह मरीजों को मिलती थी। अब यह भी नहीं मिल रही है।
--------
अखर रही है सर्जन और शल्य चिकित्सा की कमी
मूरतगंज के दिनेश अग्रहरि, विपुल साहू, पल्हाना रोड के अमरीश और विनोद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने आलमचंद में सीएचसी बना दी। लेकिन, अभी तक मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दीं। हर सीएचसी में सर्जन व शल्य चिकित्सा की सुविधा होनी चाहिए। यहां पर वह भी नहीं मिल पाती। ऐसे में जब कभी जरूरत पड़ती है तो मरीजों को मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। या फिर निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ता है।
--------
सीएचसी में तैनात सर्जन का कार्यकाल समाप्त हो गया है, नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसलिए, वह अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। ओटी का कुछ सामान आना अभी बाकी है। सामग्री मिलने के बाद मरीजों को शल्य चिकित्सा की सुविधा दिलाई जाएगी।

डॉ. कुश शर्मा, अधीक्षक, सीएचसी
------
सीएचसी आलमचंद में तैनात सर्जन के अनुबंध के नवीनीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article