फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When he refused to go to the tomb, the VHP leader's house was taken with a bomb, a dozen nominated including t

दुस्साहस : मजार पर जाने से किया इन्कार तो बम लेकर चढ़ गए विहिप नेता के घर, दंपती समेत दर्जन भर नामजद

Mon, 17 Jul 2023 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 04:41 PM IST
सार

Vishwa Hindu Parishad : पश्चिशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा निवासी रामानंद शुक्ला विहिप के प्रखंड सह संयोजक हैं। रामानंद के मुताबिक वह काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। शनिवार को उनके गांव का ही नसीम अपने बेटे नदीम के साथ आया और बीमारी ठीक कराने के लिए एक मजार पर चलने के लिए कहने लगा।

विज्ञापन
When he refused to go to the tomb, the VHP leader's house was taken with a bomb, a dozen nominated including t
विहिप कार्यकर्ता शिकायत करने पहुंचे थाने। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मजार पर जाने से इन्कार करने से नाराज वर्ग विशेष के लोग लाठी-डंडा व बम लेकर विहिप नेता के घर पर चढ़ गए। दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसकी भनक लगते ही विहिप कार्यकर्ता भड़क उठे। रविवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पश्चिशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा निवासी रामानंद शुक्ला विहिप के प्रखंड सह संयोजक हैं। रामानंद के मुताबिक वह काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। शनिवार को उनके गांव का ही नसीम अपने बेटे नदीम के साथ आया और बीमारी ठीक कराने के लिए एक मजार पर चलने के लिए कहने लगा। इन्कार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पड़ोसियों के दखल देने पर बाप-बेटे वापस चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद नसीम अपनी पत्नी, बेटा व नौ-दस अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा, तमंचा और बम लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए। माहौल देख रामानंद दरवाजा-शटर बंदकर अंदर घुस गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर विहिप के जिला गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दंपती समेत तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान विहिप के प्रखंड संयोजक गणेश वर्मा, जगदीश केशरवानी, करन मौर्या, रामसरन, अमित पाठक, प्रिंस रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed