फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wheat store

नौ फीसदी तक सिमट कर रह गई गेहूं खरीद

Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
wheat store
other
दोआबा में गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष महज नौ फीसदी पर ही सिमट गई। ढाई महीने में क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष महज नौ फीसदी खरीद हो सकी। 15 जून को क्रय केंद्रों पर खरीद बंद कराते हुए जिला विपणन अधिकारी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन


दोआबा में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए हॉट शाखा, पीसीएफ आदि विभिन्न शाखाओं के 45 क्रय केंद्र जिले भर में खोले गए थे। इन क्रय केंद्रों पर शासन ने 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। एक मार्च से क्रय केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद 15 जून तक महज नौ फीसदी ही पहुंच सकी। इसके पीछे महकमे की जिम्मेदार का कहना है कि क्रय केंद्रों पर किसान इस साल गेहूं लेकर ही नहीं आए। सूत्रों की मानें तो शासन द्वारा गेहूं का मूल्य महज 1525 रुपए क्विंटल था।
विज्ञापन


जबकि स्थानीय व्यापारी 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रहे थे। इसके चलते किसानों ने अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर न बेंच कर घर पर स्थानीय व्यापारियों को तौल दिया। इसका नतीजा रहा कि गेहूं खरीद के लिए खुले 12 क्रय केंद्रों की पूरे ढाई माह तक बोहनी ही नहीं हुई। बहरहाल 15 जून को खरीद बंद हो गई। विभागीय आंकड़ों पर जाएं तो ढाई माह में 33 क्रय केंद्रों पर 2346.40 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका जो लक्ष्य का 9.39 फीसदी है। खरीद बंद होने के बाद जिला विपणन अधिकारी ने रिपोर्ट डीएम को मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए दोआबा में 45 केंद्र खुलवाए गए थे। इस साल क्रय केंद्रों पर किसान अपना गेहूं बेंचने के लिए कम आए। इसके चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 15 जून तक हुई खरीद की रिपोर्ट डीएम को भेजवा दी गई है।
विनीता मिश्र, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed