फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wedding guests clash over dispute over dance on DJ, six injured

Kaushambi News: डीजे पर डांस के विवाद में भिड़े बराती-घराती, छह जख्मी

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wedding guests clash over dispute over dance on DJ, six injured
सैनी कोतवाली के पचासा गांव में बृहस्पतिवार रात डीजे पर डांस को लेकर घरातिय-बरातियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। इससे नाराज दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। तमाम मान मनौव्वल के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने समझौता कराकर शादी कराई। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के ढेकवापर मजरा बड़नपुर घाटमपुर इचौली गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद के बेटे नरेश कुमार की शादी पचासा गांव के चंदा की बेटी नेहा से तय थी। बृहस्पतिवार की शाम नरेश बारात लेकर पचासा गांव पहुंचा। नाश्ते के बाद बारात दरवाजे पर लगी।
विज्ञापन

द्वारचार के दौरान कुछ बरातियों के बीच घराती भी डांस करने लगे। बरातियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में वधू पक्ष के विजय सिंह, आदिल पटेल, बंबइया व रामचंद्र जख्मी हुए। वर पक्ष से भी कई लोग जख्मी हुए थे, लेकिन वह माहौल बिगड़ता देख भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच रात भर मान-मनौव्वल का दौर चला। बात नहीं बनने पर सुबह कन्या पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि समझौता कराकर शादी करा दी गई है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed