फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Weather changed due to storm and rain, farmers worried

Kaushambi News: आंधी-बारिश से बदला मौसम, किसान चिंतित

Thu, 09 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to storm and rain, farmers worried
रामचंद्र सिंह
अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को बूंदाबांदी फिर बुधवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। खासकर गेहूं की कटाई और मड़ाई पर इसका सीधा असर पड़ा है। खेतों और खलिहानों में पड़े गेहूं की बोझ और अनाज भीगने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। आंधी-बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


मंझनपुर, नेवादा, कौशाम्बी, सरसवां ब्लॉक समेत पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं। खेतों में कटी हुई फसल भीगने से दाने खराब होने लगे हैं। कई किसानों की शिकायत है कि बारिश और बूंदाबांदी से गेहूं के दाने काले होने लगे हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण किसान न तो समय से कटाई कर पा रहे हैं और न ही मड़ाई का कार्य पूरा हो पा रहा है। मेहनत पर पानी फिरता देख उनके माथे पर शिकन साफ दिख रही है।
विज्ञापन


सात बीघे गेहूं की फसल तैयार है लेकिन बेमौसम बारिश से कटाई बाधित हो गई है। जो फसल कटकर खेत में पड़ी है, उसे सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। दाना अंकुरित होने के साथ काला पड़ने लगा है, जिससे उपज पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कमलाकांत तिवारी, बहुंगरा
करीब 25 बीघे में गेहूं बोया था, जिसमें अभी तक केवल छह बीघे में तैयार फसल की कटाई हो सकी है। बारिश की वजह से पैदावार में कमी आने की आशंका है। खेत में कटी फसल लगातार खराब होने से चिंता बढ़ी है।
---रामचंद्र सिंह , खरसेन का पूरा, मजरा बसुहार
बार-बार हो रही बारिश से गेहूं की फसल सड़ने लगी है। पहले ओलावृष्टि से बालियां क्षतिग्रस्त हुई थीं और अब बारिश के कारण दाने काले पड़कर सड़ रहे हैं। 10 बीघा में से केवल चार बीघे में तैयार फसल ही कट पाई है, जिसकी मड़ाई भी नहीं हो सकी है।

--हरिशंकर मिश्रा, नैनुआ, ब्लॉक कौशाम्बी
गेहूं और अरहर दोनों फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग सात बीघे में बोई गई फसल में से अभी तक केवल दो बीघे की कटाई हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस समय तक 50 प्रतिशत काम हो जाना चाहिए था। अभी कटाई-मड़ाई करीब 20 फीसदी ही हो पाई है। किसानों के सामने यह सबसे बड़ी समस्या है।
--बुधराम यादव , बारा, ब्लॉक कौशाम्बी

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

रामचंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed