फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wear warm clothes to protect the idol of Sai God from cold

सांई भगवान की मूर्ति को ठंड से बचाने के लिए पहनाए गर्म कपड़े

Tue, 24 Dec 2019 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Wear warm clothes to protect the idol of Sai God from cold
Wear warm clothes to protect the idol of Sai God from cold - फोटो : KAUSHAMBI
- मुख्यालय स्थित अधिवक्ता कॉलोनी में है सांई बाबा का मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। ठंड से आम आदमी ही नहीं देवी-देवता भी कांप रहे हैं। श्रद्धालु अपने आराध्य को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। यहां स्थित साईं मंदिर में भक्तों ने सांई भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए हैं। भक्त सांई भगवान को जीवित मानकर यह सब करते हैं।

मंझनपुर स्थित अधिवक्ता कॉलोनी में वर्ष 2011 में सांई मंदिर का निर्माण कराया गया था। यहां हर साल सांई महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सुबह-शाम भक्त पूजा-पाठ के लिए जाते हैं। सांई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष केडी द्विवेदी और मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सांई भगवान ने कहा है- मुझे हर काल में जीवित समझा जाए। उन्हें जीवित समझकर ही प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में मूर्ति को गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं। मंगलवार को भी मूर्ति को गर्म कपड़े पहनाए गए। भक्तों की आस्था है कि मूर्ति में सांई भगवान रहते हैं। गर्म कपड़े पहनाने से पहले प्रतिमा को अच्छी तरह नहलाया गया। बताया गया कि कपड़े प्रतिदिन बदले भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed