फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problem in charva area

चरवा समेत 30 गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
water problem in charva area
पानी के इंतजाम में भटक रहे लोग
मोटर फुंकने से चरवा पंपहाउस से 48 घंटे से जलापूर्ति ठप है। इससे चरवा समेत 30 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलापूर्ति बंद होने और ज्यादातर हैंडपंपों के खराब होने से इन गांवों में रहने वाली 30 हजार की आबादी पानी को भटक रही है। सुबह-शाम लोग साइकिल और सिर पर डिब्बा, बाल्टी लेकर पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के चरवा में जलनिगम की टंकी लगी है। जहां से चरवा, बलीपुर टाटा, सझिया, अयोध्या का पुरा, धमसेड़ा, कलापत का पुरा, मीरनपुर, रायभान का पुरा, पहाड़पुर, बहादुरपुर, पिपरी, बाबातारा, मडूकी, सिरसी, चरवा खुर्द आदि 30 गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है। जलापूर्ति के लिए चरवा पंप हाउस में 2 मोटर लगाई गई थी। चरवा गांव के रहने वाले नीतेश केसरवानी, सुभाषचंद्र, राम नारायण भारतीय, रामसरन निर्मल, विश्राम सिंह, मुकेश जायसवाल, हंसराज पांडेय आदि ने बताया कि एक मोटर तो करीब 3 महीने से फुंकी पड़ी थी। शुक्रवार की शाम दूसरी मोटर भी फूंक गई। दोनों मोटर जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई। पानी की सप्लाई नहीं होने से 48 घंटे से 30 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण बताते हैं कि चरवा गांव में 65 इंडिया मार्का हैडंपप लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से 45 से ज्यादा हैंडपंप दो साल से खराब पड़े हैं। इसके कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग सुबह-शाम बाल्टी, डिब्बा लेकर घर से दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर साइकिल से ढोने को मजबूर हैं। आक्रोश है कि शिकायत के बाद भी अब तक पंपहाउस की जली हुई मोटर को ठीक नहीं कराया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed