फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Warning to 148 schools over delay in internal assessment

Kaushambi News: आंतरिक मूल्यांकन में देरी पर 148 स्कूलों को चेतावनी

Fri, 09 Feb 2024 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Warning to 148 schools over delay in internal assessment
आंतरिक मूल्यांकन में देरी पर 148 स्कूलों को चेतावनी
विज्ञापन

क्रासर---15 फरवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है आंतरिक मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। इसके सप्ताह भर पहले ही विद्यालयों को परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन करके उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है, लेकिन इस काम में जिले के 148 विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। डीआईओएस ने इन सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल एवं इंटर के 47,406 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। स्कूल की ओर से इन विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन कर नंबर दिए जाने हैं। यह नंबर परिणाम में जोड़े जाते हैं। 15 फरवरी तक इस काम को पूरा करना है, लेकिन अब तक 371 में से 148 विद्यालयों ने काम ही नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ.सच्चिदानंद यादव ने बताया कि लगातार निर्देश के बावजूद यह विद्यालय दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इनके प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करके चेतावनी दी गई है कि 15 फरवरी से पहले आंतरिक मूल्यांकन अपलोड नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को मिलते हैं 30-30 अंक
- हाईस्कूल के सभी विषयों और इंटर में प्रयोगात्मक परीक्षा वाले विषय में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होता है। यह अंक छात्र की शैक्षिक योग्यता के साथ ही उसके कार्य व्यवहार पर मिलता है।

---
ऐसे होता है शैक्षिक मूल्यांकन
--बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा होती है। इसमें मिले अंक के आधार पर शैक्षिक मूल्यांकन होता है। इसके साथ ही कक्षा में शिक्षण कार्य के दौरान छात्र की गतिविधि भी अंक को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed