फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Waiting for rejuvenation of primary school Dariyapur Majhiyawan

Kaushambi News: प्राथमिक विद्यालय दरियापुर मझियावां को कायाकल्प का इंतजार

Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rejuvenation of primary school Dariyapur Majhiyawan
दरियापुर मंझियावां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्टोर रूम में रखी कमोड शीट - फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। वार्ड नंबर नौ सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय दरियापुर मझियावां को कायाकल्प का इंतजार है। मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे इस स्कूल में बच्चों के साथ शिक्षकों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। स्कूल की बदहाली का मुद्दा उठाने पर नगर पालिका परिषद की ओर से कोरा आश्वासन दिया जाता है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कायाकल्प अभियान चलाया गया है। इस अभियान ने ग्रामीण अंचल के तमाम स्कूलों को चमका दिया, लेकिन नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक विद्यालय दरियापुर मझियावां की तस्वीर नहीं बदली। इस स्कूल में 129 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल परिसर में शौचालय का निर्माण अधूरा है। इस पर तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें अभी सीट नहीं लगाई गई। पहले से एक शौचालय बना है, लेकिन वह जर्जर हो चुका है। हैंडपंप तो लगा है, लेकिन इसका पानी पीने के योग्य नहीं।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए शौचालय नहीं बनवाया गया। स्कूल के तीन कमरों में टाइल्स नहीं लगे, फर्श भी टूटी हुई है। बारिश के समय पूरे परिसर में जलभराव हो जाता है। मिट्टी भरवाकर परिसर में इंटरलॉकिंग लग जाए तो समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसकी तरफ भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। कायाकल्प अभियान में तमाम स्कूल चमक गए, जबकि यहां पर रंगरोगन भी नहीं कराया गया। जब कभी इन अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठता है तो नगर पालिका परिषद की ओर से बजट का संकट बताकर पीछा छुड़ा लिया जाता है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश पांडेय ने बताया कि शौचालय, पेयजल, इंटरलॉकिंग, रैंप बनवाने की मांग नगर पालिका परिषद से की गई है। 17 अक्तूबर को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, जिसमें केवल आश्वासन मिला। समस्याएं अब तक दूर नहीं हुईँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल को कायाकल्प योजना का लाभ नहीं मिला। शौचालय की हालत अत्यंत दयनीय है। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। हर तरफ गंदगी का अंबार है। इस माहौल में बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।-बिंदेश्वरी प्रसाद, दरियापुर मझियावां
प्राइमरी स्कूल के कायाकल्प के नाम पर महज खानापूरी हो रही है। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी जिम्मेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में बच्चों के साथ शिक्षकों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा का माहौल नहीं बन पा रहा है।-मदन लाल, दरियापुर मझियावां

योजना के तहत सभी विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है। कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर कुछ कार्य होने बाकी हैं। बजट की कमी से यह कार्य रुके हुए हैं। बजट मिलते ही यह कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। अगर, कहीं पर ठेकेदारों ने मनमानी करते हुए काम अधूरा छोड़ा है तो उन पर कार्रवाई होगी।- दीपेंद्र यादव, एसडीएम, नगर प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed