{"_id":"61af6f35a64ac610253e04c8","slug":"voting-on-vacant-posts-of-gram-panchayat-members-on-december-20-kaushambi-news-ald3221129100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर मतदान 20 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर मतदान 20 दिसंबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खाली ग्राम पंचायतों सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी। 12 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
जिले में मई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए गए थे।
चुनाव के बाद विभिन्न पंचायतों में 14 सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। अब इन रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए राज्य निवार्चन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मंगलवार को डीएम और डीईओ सुजीत कुमार ने पत्र जारी कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए आठ दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 12 दिसंबर को सुबह 10 से चार बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि है। इसी तरह 13 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
14 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का मौका होगा। वहीं इसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगा। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी।