{"_id":"587d0f7e4f1c1b3603eff4b8","slug":"voter-raily-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और पैसे का लालच छोड़ करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और पैसे का लालच छोड़ करें मतदान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब और चंद पैसों की लालच में आकर मतदान करने पर पूरे पांच साल रोना पड़ेगा। मतदाता कत्तई लालच में न पड़ें और निर्भीक होकर चुनाव वाले दिन मतदान करेंगे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को जीजीआईसी सिराथू सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली व नुक्कड़ नाटक मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को जीजीआईसी सिराथू में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्राओं ने शराब, पैसों व अन्य सामग्री की लालच में न पकड़कर स्वच्छ और निष्पक्ष सरकार बनाने का प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक किया।
इस मौके पर विद्यालय की ममता बनर्जी, अंशू सचान, साइस्ता अंजुम, रेखा श्रीवास्तव, सागुस्ता कमर, मधुलिका सिन्हा आदि मौजूद रहीं। इसी तरह गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सैनी, महादेव सिंह बालिका इंटर कालेज अंबाई बुजुर्ग, एसएवी इंटर कालेज सैनी में मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मेंहदी प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में कालेज की दिव्या प्रथम, छाया द्वितीय व कोमल-शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा गीतों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य चुन्नी लाल सरोज ने भी मतदाता जागरूकता को लेकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा ने मारी बाजी
हनुमान इंटर कालेज अझुवा में सोमवार को मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम व निधि देवी दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने छात्रों से कहा कि मतदान करना हर व्यक्ति का धर्म है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना जरूरी है।