{"_id":"65ee20f2b24bf8bfb6080766","slug":"villagers-in-panic-due-to-throwing-of-country-made-bombs-and-bricks-and-stonesvillagers-in-panic-due-to-throwing-of-country-made-bombs-and-bricks-and-stones-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109415-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: देशी बम और ईंट-पत्थर फेंके जाने से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: देशी बम और ईंट-पत्थर फेंके जाने से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के लोधौर गांव में पिछले एक महीने से अराजकतत्व रात को घरों में ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। देशी बम भी फेंके जाते हैं। ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
लोधौर निवासी राकेश केशरवानी, विनोद सोनी, मकबूल अहमद, मोहम्मद इरशाद, इश्तियाक, बृजेंद्र कुमार आदि ने बताया कि रात होते ही उनके घर आंगन व छतों पर अक्सर ईंट-पत्थर बरसने लगते हैं। इससे लोगों को घायल होने की आशंका बनी रहती है। किसी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसे लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।
विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 10 फरवरी को उनके घर पर देशी बम फेंका गया था। एक बम आंगन में, जबकि दूसरा मकान की छत पर गिरा था। बम फटने से परिजन बाल-बाल बच गए थे। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की।
विज्ञापन
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस पटाखा फोड़े जाने की बात कह चली गई थी। ग्रामीणों ने रविवार को थाने पहुंच मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि जल्द ही अराजकतत्वों को पकड़ कार्रवाई की जाएगी।