{"_id":"65147992b02717d41d0497c4","slug":"villagers-enraged-against-junior-engineer-and-workers-surrounded-sp-office-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3604-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अवर अभियंता व कर्मियों के खिलाफ भड़के ग्रामीण, घेरा एसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अवर अभियंता व कर्मियों के खिलाफ भड़के ग्रामीण, घेरा एसपी दफ्तर
Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली विभाग के अवर अभियंता आकाश सिंह और संविदाकर्मियों के खिलाफ चंपहा बाजार के ग्रामीण लामबंद हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर विरोध जताया। जेई पर छेड़खानी और रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए गए। वहीं जेई की तरफ से भी पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
बैशकांटी विद्युत उपकेंद्र के जेई आकाश सिंह व संविदाकर्मी नथन लाल, मिथलेश कुमार, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, बब्लू व पंकज तिवारी के साथ मंगलवार को चंपहा में विद्युत चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ज्यादा बकाये पर गांव के नरेंद्र कुमार का कनेक्शन काटा गया। इसे लेकर ग्रामीण भड़क उठे। बिजलीकर्मियों का घेराव कर उसे बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
मामले में चार लोगों के खिलाफ जेई ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए। बुधवार को तमाम ग्रामीण एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात करने पहुंचे। ग्रामीणों ने जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसके अलावा एक महिला ने जेई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। एसपी ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता व डीएम से शिकायत कर जेई व संविदाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा अभिलाष तिवारी का कहना है दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं जेई ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
-- -- -- -- -