फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers disterb without light

उमसभरी गर्मी में उबल रहे ग्रामीण

Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली की समस्या नासूर बनती जा रही है। एक-एक करके गांवों के ट्रांसफार्मर धड़ाम हो रहे है। सरायअकिल उपकेंद्र से जुड़े गौरा गांव में महीने भर से बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव के बाशिंदे उमसभरी गर्मी में उबलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवर लोड के चलते महीने में दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। शिकायत के बाद भी विभागीय अफसर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। जिसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सरायअकिल उपकेंद्र से जुड़े तीन हजार आबादी वाले गांव गौरा का एक महीने से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से गांव के लोग इस उमसभरी गर्मी में उबलने को मजबूर हैं। गांव के रहने वाले विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अशोक कुमार, मोने आदि लोगों की मानें तो गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से 50 लोगों ने बिजली का कनेक्शन ले रखा है। ऐसे में ओवरलोड के चलते महीने भर के भीतर दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। कई बार विभागीय अफसरों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे है। बिजली आपूर्ति आए दिन ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मामले में अवर अभियंता सौरभ मौर्या का कहना है कि 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का स्टीमेट बनाया जा चुका है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed