फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers did the agitation for bridge

पुल निर्माण में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। चायल तहसील क्षेत्र के घोसी गांव के ग्रामीण निर्माणाधीन पुल में बरती गई अनियमितता को लेकर पांच दिन से धरने पर हैं। आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण में मनमानी की जा रही है। धरने पर बैठे ग्रामीणों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में ससुर खदेरी नदी उफान पर आ जाती है। इसके चलते घोसी व बजहा गांव के बीच का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों को वोट के सहारे नदी पार करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नदी पर साढ़े चार सौ मीटर पुल निर्माण को मंजूरी दी गई। धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने साढ़े चार सौ मीटर पुल निर्माण के प्रस्ताव को कम करते हुए दोनों ओर से पचास-पचास मीटर कम करते हुए निर्माण करा दिया।
विज्ञापन


इसके चलते बाढ़ के दिनों में ग्रामीणों को पुल पर पहुंचने के लिए पानी से होकर जाना पड़ेगा। संस्था की मनमानी के खिलाफ निर्माणाधीन पुल पर धरना दे रहे ग्रामीणों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। पूर्व ग्राम प्रधान दयाशंकर सिंह विस्मार्क की अगुवाई में जारी धरने में रामबाबू, केसरवानी, गुलजार सिंह, मासूक अहमद बचऊलाल, बचऊ, सबल सिंह, कुलदीप सिंह, सर्फराज अहमद, जितेंद्र पाल अफसार अहमद, कक्का, कल्लू, हाफिज मियां, मो. साजिद समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed