फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unidentified body identified; relatives allege death was caused by a tractor overturning and claim the body was concealed and placed on the railway tracks.

Kaushambi News: अज्ञात शव की हुई पहचान, परिजनाें ने ट्रैक्टर पलटने से मौत और शव छिपाकर रेलवे लाइन पर रखने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Unidentified body identified; relatives allege death was caused by a tractor overturning and claim the body was concealed and placed on the railway tracks.
हादसे के बाद पीड़ित के घर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : नगर निगम
सैनी थाना क्षेत्र के सयारा रेलवे लाइन के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे किशोर का शव मिला। मंगलवार को किशोर की पहचान दारानगर-कड़ाधाम नगर पंचायत के शादीपुर निवासी अंशु सरोज (15) के रूप में हुई। परिजनों ने व्यक्ति पर बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन के पास रखे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सैनी इंस्पेक्टर त्रिलोकी नाथ पांडेय के अनुसार सोमवार शाम रेलवे लाइन के पास किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार फोटो और सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने शव की पहचान अंशु के रूप में की।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने के बाद बेटे के लापता होने का आरोप
पिता मुकद्दर सरोज ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव का ही एक व्यक्ति उनके बेटे को पैसे देने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद ट्रैक्टर की चाबी देकर खेत में काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रैक्टर चालू करते समय अंशु उसे संभाल नहीं सका और ट्रैक्टर पास के तालाब में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर निकलवाया, लेकिन अंशु का पता नहीं चला। परिवार के लोग रात भर उसकी तलाश करते रहे।
परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर पलटने की घटना में ही अंशु की मौत हो गई थी। विपक्षी पक्ष ने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी और शव को कहीं छिपा दिया। आरोप है कि रात में शव को बोरे में भरकर सयारा रेलवे लाइन के पास रख दिया गया। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के जरिये शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की।
अंशु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कक्षा आठ में पढ़ता था। उसके पिता मुकद्दर सरोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि रेलवे लाइन के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed