फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Horrific collision in Kaushambi A speeding Bolero rammed into a stationary DCM truck the driver and conducto

कौशांबी में बड़ा हादसा: खड़ी डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर अठसराय ओवरब्रिज के पास बुधवार रात करीब दो बजे हादसा हुआ। सड़क किनारे खराब खड़ी डीसीएम में कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Horrific collision in Kaushambi A speeding Bolero rammed into a stationary DCM truck the driver and conducto
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर सैनी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर अठसराय ओवरब्रिज के उत्तर प्रदेश के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़ी डीसीएम में कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो सवार चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीसीएम नंबर यूपी-35 टी 9605 ओवरब्रिज से पहले सड़क किनारे खराब खड़ी थी। डीसीएम का चालक और कंडक्टर उसका एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पीछे से डीसीएम में जा भिड़ी।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष रूप से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक-कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed