फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants vandalized the idol; a new idol will be installed on Ashtami.

Kaushambi News: अराजक तत्वों ने खंडित की मूर्ति, अष्टमी को स्थापित की जाएगी नई मूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the idol; a new idol will be installed on Ashtami.
मंदिर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
अलवारा गांव में अराजक तत्वों ने काली माता की मूर्ति खंडित कर दी। सुबह करीब पांच बजे गांव निवासी श्रवण कुमार त्रिपाठी पूजा करने पहुंचे तो मूर्ति को खंडित पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पश्चिम शरीरा, महेवाघाट थाने और सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से नई देवी की मूर्ति मंगाई गई। ग्रामीणों की मांग पर दुर्गा अष्टमी के दिन नई काली माता की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित कराई जाएगी। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नई मूर्ति मंगाई गई है। इसे अष्टमी के दिन विधिविधान से स्थापित कराया जाएगा।

मंदिर में मौजूद ग्रामीण। संवाद

मंदिर में मौजूद ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed