{"_id":"658b241ea6566286fc0d6357","slug":"villagers-beat-up-a-young-man-who-entered-the-house-with-the-intention-of-stealing-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-6737-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
Wed, 27 Dec 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
- सरायअकिल कोतवाली के बहुंगरा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र बहुंगरा गांव में चोरी के इरादे से एक घर में घुसे युवक को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी को पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहुंगरा गांव निवासी तीरथलाल कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात 9.30 बजे वह खाना खा रहा था। इस दौरान घर की दूसरी मंजिल में आहट सुनाई दी। चोर की आशंका में वह शोर मचाते हुए छत पर पहुंचा। वहां गांव का धीरज आरक दिखा। उसके चिल्लाने पर धीरज पड़ोसी की छत पर कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने धीरज को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धीरज को हिरासत में ले लिया। तीरथलाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।