{"_id":"640b867d9b141d3dcd079bf4","slug":"villagers-asked-for-land-for-playground-in-chaupal-kaushambi-news-c-3-1-74837-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चौपाल में खेल मैदान के लिए ग्रामीणों ने मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चौपाल में खेल मैदान के लिए ग्रामीणों ने मांगी जमीन
Sat, 11 Mar 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। कड़ा विकास खंड के सयारा मीठेपुर और अटसरई में भी ग्राम चौपाल लगी। सयारा मीठेपुर में जेई लघु सिंचाई रमाकांत सिंह ने चौपाल लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसी के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनीं। गांव के लोगों ने खेल मैदान के लिए जमीन की मांग रखी। इस पर नामित अधिकारी ने प्रधान और सचिव को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि तलाशने की बात कही।
इस मौके पर ज्ञानमती पटेल, अशोक कुमार, ग्राम प्रधान सलाउद्दीन, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल चौरसिया, पंचायत मित्र चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। अटसरई में एडीओ पंचायत राम सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगी। एडीओ ने ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसखी, प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्य, एपीओ जयचंद्र पांडेय, सचिव रामसखा, राम गोविंद, रोजगार सेवक लवकुश साहू, दीपक माले, आशीष, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।