फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers agitated due to no recovery of kidnapped student

अगवा छात्र की बरामदगी नहीं होने से भड़के ग्रामीण

Tue, 11 Feb 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitated due to no recovery of kidnapped student
Villagers agitated due to no recovery of kidnapped student - फोटो : KAUSHAMBI
अगवा छात्र की बरामदगी नहीं होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

- विधायक के आश्वासन पर लोगों ने समाप्त किया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के समसपुर गांव से अगवा कक्षा चार के छात्र शुभम की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीण भड़क उठे। परिजनों के साथ गांव वालों ने सोमवार दोपहर मनौरी-भरवारी मार्ग पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। दो घंटे तक चले जाम के बाद मौके पर पहुंचे चायल विधायक संजय गुप्ता के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

समसपुर गांव के अनिल गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र शुभम कक्षा चार का छात्र है। सात फरवरी को शुभम स्कूल से लौटने के बाद शाम चार बजे घर के पास ही एक दुकान से सामान खरीदने गया था। काफी देर बाद भी वापस नही लौटा तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी शुभम का पता नहीं चला। बाद में मालूम चला कि शुभम को एक बाइक सवार अगवा कर ले गया है। शुभम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। चार दिन बीतने के बाद भी जब शुभम का कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूट पड़ा। सोमवार को वह सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मनौरी- भरवारी मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ चायल केजी सिंह, चरवा, पिपरी, पूरामुफ्ती समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद चायल विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर पुलिस शुभम को सकुशल बरामद करेगी। विधायक के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed