फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villager caught in deep water while taking bath in Ganges, death

गंगा में नहाते समय गहरे पानी मे समाया ग्रामीण, मौत

Fri, 14 May 2021 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Villager caught in deep water while taking bath in Ganges, death
पूरामुफ्ती के फतेहपुर गंगा घाट पर नहाते समय एक ग्रामीण गहरे पानी मे समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के कोटिया निवासी हरीलाल दिवाकर उर्फ लाला (50) परिवार के भरण पोषण के लिए कपड़े प्रेस करने का काम करता था। शुक्रवार को वह पड़ोसी द्वारा आयोजित निशान कार्यक्रम में शामिल होकर पूरामुफ्ती के फतेहपुर गांगा घाट पर गया था। उसके साथ गांव के दर्जन भर अन्य लोग भी थे। निशान कार्यक्रम खत्म होने के बाद हरीलाल नदी में स्नान करने लगा। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी मे चला गया। जब तक लोग समझ पाते कि इससे पहले हरीलाल डूब गया। इसे लेकर घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंची और स्थानीय मल्लाहों की मदद से हरीलाल के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने हरीलाल के शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed