फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Video of girl students getting mopped in Meerapur Composite School goes viral

Kaushambi : स्कूल पढ़ने आईं बच्चियों से कक्षा में लगवाया झाड़ू-पोंछा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 08 May 2024 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2024 01:55 PM IST
सार

बेसिक रिसोर्सेज सेंटर मंझनपुर के मीरापुर गांव में कम्पोजिट विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में कक्षा एक से 8 तक के बच्चों के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था सरकार ने की है। स्कूल मे करीब 189 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, लेकिन उनमें से मौजूदा समय मे 70-80 बच्चे बच्चियां ही नियमित स्कूल आते हैं।

विज्ञापन
Video of girl students getting mopped in Meerapur Composite School goes viral
विद्यालय में बच्चों से पोंछा लगवाने की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंझनपुर बीआरसी के मीरापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के ड्रेस में छात्राओ से क्लास रूम की सफाई का कराने का मामला सामने आया है। क्लास रूम की फर्श मे पानी डाल धुलाई का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से तैयार कर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अफसर जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन











बेसिक रिसोर्सेज सेंटर मंझनपुर के मीरापुर गांव मे कम्पोजिट विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय मे कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था सरकार ने की है। स्कूल मे करीब 189 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, लेकिन उनमें से मौजूदा समय मे 70-80 बच्चे बच्चियां ही नियमित स्कूल आते हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल में प्रिंसिपल सहित पांच शिक्षक एवं शिक्षामित्र की तैनाती है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह स्कूल के क्लास रूम मे बच्चियों द्वारा क्लास रूम की धुलाई व सफाई कराने का वीडियो सामने आया। वीडियो मे स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 3, 4, 5, की छात्राओ से स्कूल के प्रिंसिपल ने सफाई के नाम पर फर्श पर पानी डाल कर धुलवाया। बच्चों के स्कूल ड्रेस में पढ़ाई के समय साफ सफाई में लगाए जाने का विरोध करते हुए गांव के किसी अभिभावक ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से तैयार वीडियो में बच्चियो ने साफ सफाई कराये जाने के पीछे बड़े सर (प्रिंसिपल) के निर्देश को बताया। स्कूल के अध्यापक भी बच्चों से सफाई व फर्श धुलाई कराये जाने को गलत बता रहे हैं। बावजूद इसके प्रिंसिपल के सामने किसी अध्यापक ने बच्चो से सफाई कराये जाने का विरोध नहीं किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना के संबंध मे कुछ भी कहने से साफ इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed