{"_id":"68dd82730fc4153fad08594d","slug":"vhp-district-president-expelled-from-the-organization-for-beating-a-youth-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130931-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक को पीटने के मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष संगठन से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक को पीटने के मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष संगठन से निष्कासित
Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर में बैठक के बाद खड़े विहिप के पदाधिकारी। संवाद
मंझनपुर चौराहे पर एक युवक पर रॉड और सरिया से पीटने के मामले को विहिप ने गंभीरता से लिया है। काशी प्रांत के प्रांत मंत्री ने जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है। साथ ही नीलमणी त्रिपाठी को संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विहिप के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल ने मंगलवार की दोपहर अपने साथियों के साथ मंझनपुर चौराहे पर एक युवक को पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवधेश नारायण व उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद विहिप के काशी प्रांत के प्रांत मंत्री राजनारायण ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अवधेश नारायण को तत्काल प्रभाव से जिला अध्यक्ष पद व संगठन से निष्कासित कर दिया। कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीलमणि त्रिपाठी को दी गई। हालांकि, इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होने पर विहिप के जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण ने मंझनपुर में एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सुरेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्या, विवेक जायसवाल, नरेंद्र साहू, धीरेन्द्र और राजेश आदि मौजूद रहे।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति से आज मिलेंगे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिला महामंत्री तुषार तिवारी ने बताया कि पिटाई के मामले में उनके अधिवक्ता साथी पुष्पेंद्र पांडेय निवासी टेनशाहआलमाबाद को पुलिस ने गलत फंसाया। घटना के वक्त वह कचहरी में थे। पुलिस ने उन्हें फोन कर बुलाया और बैठा लिया। इसकी शिकायत वे बृहस्पतिवार को प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से करेंगे। शुक्रवार को जिला जज, डीएम और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।