{"_id":"698f7dde65ca8efcf40673da","slug":"valentines-day-proposing-with-chocolates-and-a-bouquet-of-pink-roses-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-136480-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे: चॉकलेट व पिंक गुलाब के गुलदस्ते से कर रहे प्रपोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे: चॉकलेट व पिंक गुलाब के गुलदस्ते से कर रहे प्रपोज
Sat, 14 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में वैलेंटाइन डे पर फूल की दुकान पर सजे गुलाब के फूल। संवाद
वैलेंटाइन डे के करीब आते ही नगर क्षेत्र के बाजार प्रेम के रंग में रंग गए हैं। प्रपोज डे पर युवाओं और प्रेमी जोड़ों ने अपने जज्बात जाहिर करने के लिए चॉकलेट बुके और पिंक गुलाब के गुलदस्तों की जमकर खरीदारी की। भरवारी कस्बे और मूरतगंज बाजार स्थित फूल की दुकानों, गिफ्ट शॉप और बेकरी पर शुक्रवार सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही।
फूल विक्रेता जीतू पंडा के अनुसार पिंक और रेड गुलाब की मांग सबसे अधिक है। सामान्य दिनों में 15-20 रुपए में बिकने वाला गुलाब अब 40-50 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि गुलाबी और सफेद गुलाब 60-70 रुपए में बिक रहे हैं। 20 गुलाब का बंडल 1000 से 1400 रुपए तक बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि गुलाब के फूल गोवा, लखनऊ और टाटा जमशेदपुर की मंडियों से मंगाए जा रहे हैं, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
भरवारी कस्बे में स्थित गिफ्ट शॉप संचालक मोनू केसरवानी का कहना है कि पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का चलन तेजी से बढ़ा है। नाम और फोटो वाले मग, की-चेन, कुशन और फ्रेम की अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
टेडी-रोज कॉम्बो, हार्ट शेप चॉकलेट बॉक्स और डिजाइनर ग्रीटिंग कार्ड युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।