{"_id":"58d025224f1c1be5431a2c3f","slug":"vaishno-devi-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी धाम की यात्रा कराएगा शीतलाधाम में बिका ‘चीता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी धाम की यात्रा कराएगा शीतलाधाम में बिका ‘चीता’
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलाधाम कड़ा में चैत्र अष्टमी मेले के दूसरे दिन बांदा के कलिंजर का गर्दभ जम्मू के व्यापारी ने खरीदा। यह गधा अब जम्मू में जाने वाले भक्तों को मां वैष्णो देवी धाम की सैर कराएगा। सोमवार को यह गधा सबसे महंगा 45 हजार रुपये में बिका। पालक ने गधे का नाम चीता रखा था। मेले में आए हुए व्यापारियों के आकर्षक का केंद्र तीतर कुश्ती भी रही। तीतर की लड़ाई में रायबरेली प्रथम रहा।
शीतला धाम कड़ा में चैत्र माह के प्रथम पक्ष को पड़ने वाली शीतला अष्टमी के मौके पर तीन दिवसीय गर्दभ मेला लगता है। यहां पर गधों की खरीद के लिए देश के कोने से व्यापारी आते हैं और मुंह मांगी रकम देकर अपनी पसंद के गधों को ले जाते हैं। मेले में दूसरे दिन सोमवार को बांदा जिले के कलिंजर निवासी हिम्मत चौधरी के गर्दभ चीता को जम्मू से आए व्यापारी मो. शफीक ने पसंद किया। मो. शफीक ने गधे की मुंहमांगी कीमत 45 हजार रुपये देकर खरीदा।
शफीक गधे को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गया। व्यापारी ने बताया कि इस गधे से वह मां वैष्णो धाम आने वाले भक्तों को सैर कराएगा। दूसरी ओर मेले के आकर्षण का केंद्र तीतर कुश्ती रही। लगभग 82 जोड़ों की कुश्ती में रायबरेली के रामेश्वर पाल का तीतर प्रथम व फतेहपुर के देवशरण का दूसरे स्थान पर रहा।