फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vaccination of teenagers being affected due to rain in Kaushambi

कौशाम्बी में बरसात से किशोरों का टीकाकरण हो रहा प्रभावित

Fri, 07 Jan 2022 06:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of teenagers being affected due to rain in Kaushambi
बरसात से किशोरों का टीकाकरण हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

20 जनवरी तक एक लाख 12 हजार 169 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दो दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण किशोरों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। 20 जनवरी तक जिले के एक लाख 12 हजार 169 किशोरों को टीका लगाया जाना है, लेकिन बरसात के कारण स्कूल कॉलेज बंद होने से अभियान पर ग्रहण लग चुका है।
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को भी टीका लगाने का निर्देश है। जिले में अभियान की शुरूआत तीन जनवरी से हुई। एक लाख 12 हजार 169 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। इन बच्चों के वैक्सीन लगाने के लिए 32 टीमें बनाई गई हैं। यहे टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों का टीकाकरण करती थीं। इस बीच खराब मौसम व बरसात के कारण सरकार ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दे दिया। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमें की नींद उड़ गई। अब विभाग के सामने लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो बृहस्पतिवार तक पांच हजार 611 किशोरों को ही टीका लगाया जा सका था। स्वास्थ्य विभाग को हर हाल में 20 जनवरी तक लक्ष्य को पूरा करना है। विभागीय सूत्रों की मानें तो स्कूल बंद होने से एक प्लेटफार्म पर किशोर नहीं मिल पा रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर किशोर कम आ रहे हैं। अगर हालात यही रहे तो विभाग लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता।
विज्ञापन

ऑफलाइन भी लगाई जा रही वैक्सीन
किशोरों के वैक्सीनेशन को लेकर पहले स्वास्थ्य विभाग ने ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कराने की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन जिले में माइक्रो प्लान तैयार होने में देरी के कारण यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। अब 15 से 18 आयु वर्ग का कोई भी किशोर आधार कार्ड या स्कूल का पहचान पत्र लेकर आता है तो उसको टीका लगा दिया जाता है। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि अब ऑफलाइन भी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो किशोर 15 से 18 आयु वर्ग के हैं वह नजदीक के सेंटर में वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनका कहना है
बरसात के कारण स्कूल-कॉलेजों के बंद होने से किशोरों के वैक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है। 20 जनवरी तक किशोरों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। रोजाना की रिपोर्ट जिलाधिकारी को देनी होती है। प्रयास है कि निर्धारित समय पर किशोरों को वैक्सीन हर हाल में लगवा दी जाए।
हिंद प्रकाश मणि. डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed