फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vaccination of Kovid vaccine will be rehearsed today

कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का आज होगा पूर्वाभ्यास

Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of Kovid vaccine will be rehearsed today
Vaccination of Kovid vaccine will be rehearsed today - फोटो : KAUSHAMBI
कोविड-19 की वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इससे पहले पांच जनवरी को वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिले के छह केंद्रों पर होने वाले पूर्वाभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में स्वास्थ्य विभाग के अफसर सोमवार को दिनभर जुटे रहे। जिम्मेदार अफसरों ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर माकड्रिल के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के लिए चिह्नित केंद्र सीएचसी इस्माइलपुर (कड़ा) में डीएलओ डॉ. आशाराम प्रसाद, सिराथू में नोडल अफसर व डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदप्रकाश मणि, सीएचसी आलमचंद्र में डीटीओ डॉ. एसके झा, पीएचसी मंझनपुर में एसीएमओ डॉ. जेपी साहू, चायल में एसीएमओ डॉ. बीके सिंह व नेवादा में डिप्टी सीएमओ डॉ. छवि जौहरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्राई रन कोविड-19 वैक्सीनेशन की पूर्व तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों पर बनाए गए सत्यापन कक्ष, टीकाकरण, पर्यवेक्षण कक्ष, वेटिंग कक्ष को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। बताया गया कि प्रत्येक केंद्र पर 25-25 लाभार्थियों को बुलाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो टीमें ड्राई रन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में मिले तीन संक्रमित, एक्टिव केस 14
संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1544 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इस दौरान आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव निकले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहा एक मरीज स्वस्थ हो गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि अब तक जिले में 2263 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2222 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल केवल 14 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Vaccination of Kovid vaccine will be rehearsed today

Vaccination of Kovid vaccine will be rehearsed today- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed