फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar, assault, looting due to theft of mobile in Bhandara

भंडारे में मोबाइल चोरी होने पर हंगामा, मारपीट, लूटपाट

Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar, assault, looting due to theft of mobile in Bhandara
चरवा कोतवाली के छोटी मौली में मंगलवार को शिव मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान आयोजक का मोबाइल चोरी हो जाने पर खूब हंगामा हुआ। जिन लोगों पर चोरी का आरोप लगा उन्होंने साथियों के साथ मिलकर आयोजकों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। घटना में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ितों ने मारपीट के साथ ही दूसरे पक्ष पर लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के छोटी मौली निवासी भगवान दास भरवारी के मेहता रोड पर घर बनाकर वह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सीमेंट सरिया की दुकान है। सावन महीने में हर साल भगवान दास अपने गांव स्थित शिवमंदिर में पूजा कराने के बाद भंडारे का आयोजन करते हैं। मंगलवार को भगवान दास ने शिव मंदिर में भंडारा कराया था। भंडारे के दौरान भगवान दास के भतीजे हिमांशु का फोन खो गया।
विज्ञापन

हिमांशु ने भंडारे में शामिल होने आए व्यक्ति से मोबाइल के बाबत पूछताछ की तो हंगामा हो गया। इसके बाद युवक के समर्थन में आए ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन कर रहे लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिलाओं व बच्चों को भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से भगवान दास (50), शंकर लाल (48), फूलचंद्र (40), वीरेंद्र कुमार (28), बच्चा (40), नितिन (27), हिमांशु (32) सहित परिवार के अन्य लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि हमलावर हिमांशु की सोने की चेन व दो अंगूठी भी छीन ले गए। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है मोबाइल चोरी होने की बात को लेकर मारपीट हुई है। लूट नहीं हुई है, मारपीट के दौरान चेन व अंगूठी कहीं गिर गई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed