{"_id":"5e49827e8ebc3ee61b2d49da","slug":"upboard-exam-started-tommorow-kaushambi-news-ald268618394","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: दोआबा के 77 केंद्रों पर कल से परीक्षा देंगे 45006 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: दोआबा के 77 केंद्रों पर कल से परीक्षा देंगे 45006 विद्यार्थी
विज्ञापन
फोटो नं-
यूपी बोर्ड : दोआबा के 77 केंद्रों पर कल से परीक्षा देंगे 45006 विद्यार्थी
नकल पर नकेल कसरे के लिए तीन जोनल, 16 सेक्टर व हर केंद्र पर मुस्तैद रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
रविवार को अवकाश के दिन भी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे स्कूल संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ होने में 24 घंटे शेष हैं। जिले के 77 केंद्रों पर करीब 45006 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। इसे लेकर रविवार को स्कूल संचालक तैयारियों में जुटे रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होनी हैं। 45006 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के करीब 25099 तथा इंटरमीडिएट के लगभग 19902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग कराई जा रही है। डीआईओएस दफ्तर में बैठकर किसी भी केंद्र के हर कमरे की गतिविधियों को देखा जा सकता है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को तीन जोन व 16 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। तीन अति संवेदनशील एवं 12 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। जांच करने के लिए चार सचल दल हैं। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जो पूरे परीक्षा अवधि तक केंद्र में हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले से शासन स्तर तक ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। केंद्र पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड रहेगी। उधर परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों के संचालकों ने रविवार को सीटिंग प्लॉन समेत अन्य सभी तैयारियां करने में जुटे रहे।
-------------
संकलन केंद्र पर भी चली तैयारियां
मंझनपुर। ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां पूरे जनपद की उत्तर-पुस्तिकाओं को संकलित किया जाएगा। प्रधानाचार्य चुन्नीलाल के निर्देशन में रविवार को यहां भी परीक्षा संबंधित तैयारियां हुईं।
विज्ञापन
---------
ये हैं अति संवेदनशील केंद्र
गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज, शिवकुमारी देवी उमावि शाखा, पं जगतनारायण विद्या निकेतन इंटर कालेज , रमदयालपुर।
-------
ये हैं संवेदनशील केंद्र
महगांव इंटर कॉलेज महगांव, शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा, श्रीमती कृष्णा देवी इंका शाखा, पं देवनारायण बालिका इंका ओसा, सर्वजीत सिंह इंका नोहरी का पूरा, चायल, पं सुंदरलाल तिवारी इंका ढेरहा मवई, हाजी अब्दुल खालिक इंका परास, स्व सुरेंद्र कुमार इंका टिकरा मवई, श्रीकृष्ण चंद्र भरुहिया उमावि बैरगांव, हरिओम साहू उमावि अजुहा, धनपत्ति देवी श्याम नारायण उमावि थुलगुला, एसएसए उमावि अंदावां सिराथू।
------
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी इन नियमों का करें पालन-
- प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ में आधार कार्ड ले जाएं।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा कोई डिवाइस, मोबाइल आदि न ले जाएं।
- किसी प्रकार की पाठ्य पुस्तक की सामग्री को जांच लें।