{"_id":"5d6582b18ebc3e016b6adcd0","slug":"unnatural-rape-with-teenager-kaushambi-news-ald253266111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
विज्ञापन
कशोरी से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की घटना, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। बकरी चराने खेतों की ओर गई इलाके की एक किशोरी के साथ सोमवार शाम पड़ोसी युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम वह बकरियां चराने खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर बेरहमी से पिटाई की। चीखें सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो दरिंदा लड़की को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।