{"_id":"6506075c5b173665da0657e1","slug":"uncontrollable-truck-crushed-bike-riding-teacher-body-dragged-200-meters-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3202-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, 200 मीटर घसीटता रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, 200 मीटर घसीटता रहा शव
Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
मार्ग हादसे में अध्यापक अख्तर रजा की मौत के बाद सदर कोतवाली का घेराव करते शिक्षक संवाद
मंझनपुर। नगर कोतवाली के मड़ूकी गांव के समीप शनिवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। इसके बाद शव ट्रक के पिछले चक्के में फंस कर 200 मीटर तक घसीटता रहा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
मंझनपुर कस्बे के चमनगंज निवासी अख्जर रजा (51) परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। उनकी तैनाती इन दिनों प्राइमरी स्कूल टेनशाह आलमाबाद में थी। शनिवार की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। मडूकी गांव के समीप पीछे से आए सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। इसके बाद शव ट्रक के पिछले चक्के में फंस गया और 200 मीटर तक घिसटता रहा। हादसा देख आसपास रहे लोग चिल्लाते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही शिक्षक के परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षक एवं कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। सभी ने शिक्षक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कोतवाली में ही दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
सरायअकिल। तराना गांव निवासी बाइक सवार युवक मनोज (24) को पिकअप ने शनिवार को घर लौटते समय कुचल गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मनोज के पिता दशरथ बताया कि बेटा शनिवार सुबह बाइक लेकर खेतों की ओर शौच के लिए गया था। घर लौटते समय गांव के समीप तेज रफ्तार मवेशी लदे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनोज गिरकर पिकअप के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास हालत में वह घटनास्थल पर पहुंचे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं
सिराथू। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डीएफसी लाइन के किनारे शनिवार की सुबह 30 वर्षीय एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।