{"_id":"60a010ac8ebc3e587967725a","slug":"uncontrollable-bike-collides-with-tree-youth-dies-kaushambi-news-ald3060857126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के भैला मकदूमपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
करारी कोतवाली के पवारा गांव का आनंद कुमार श्रीवास्तव (40) शुक्रवार को एक रिश्तेदार की तेरहवीं भोज में शामिल होने गया था। रात करीब दस बजे वह निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहा था।
जैसे ही वह भैला मकदूमपुर व कादिराबाद के बीच पास पहुंचा, उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी राहगीर ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव लेकर घर चले आए। शनिवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। घटना के बाद से सभी की रो-रोकर हालत खराब है।