फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unable to fulfill his demand for a mobile phone, a teenager consumed poison and died.

Kaushambi News: मोबाइल फोन की मांग पूरी न होने पर किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 08 Mar 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Unable to fulfill his demand for a mobile phone, a teenager consumed poison and died.
मोबाइल फोन की मांग पूरी न होने पर एक किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

औरेनी ग्राम सभा के मजरा बसवारी गांव में शुक्रवार देर शाम इद्दू के बेटे मो. सुहैल(17) ने कथित रूप से मोबाइल फोन की मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद नाराज होकर किशोर ने यह कदम उठा लिया।
जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद ही सुहैल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी और घबराहट होने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुहैल ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार सुहैल चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed