फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Umesh Pal murder case: STF picked up three neighbors of shooter Abdul Kavi, family members are circling the po

उमेश पाल हत्याकांड : शूटर अब्दुल कवि के तीन पड़ोसियों को एसटीएफ ने उठाया, परिवार के लोग लगा रहे थाने का चक्कर

Sat, 11 Mar 2023 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 07:32 PM IST
सार

राजू पाल हत्याकांड में शामिल रहे शूटर अब्दुल कवि के करीबियों को भी एसटीएफ ने राडर में ले लिया है। एसटीएफ ने अब्दुल कवि के तीन पड़ोसियों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के बाद हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: STF picked up three neighbors of shooter Abdul Kavi, family members are circling the po
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड में शामिल रहे शूटर अब्दुल कवि के करीबियों को भी एसटीएफ ने राडर में ले लिया है। एसटीएफ ने अब्दुल कवि के तीन पड़ोसियों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के बाद हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन बेहद परेशान हैं। परिवार के लोग थाने का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें अपनों के कुशलता के बाबत सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

 

भखंदा गांव में बृहस्पतिवार रात एसटीएफ ने दबिश देकर शूटर अब्दुल कवि के पड़ोसी असद, असलम व गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। एसटीएफ उन्हें कहां लेकर गई? इसकी जानकारी के लिए परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। असद के पिता फकर का कहना है कि बेटा खेतीबाड़ी करता है। कवि से उसका कोई रिश्ता नहीं है। इसी तरह बीज विक्रेता असलम के पिता अब्दुल कलाम का कहना है उन्हें सिर्फ पड़ोसी होने की सजा मिली है। बेटे के बाबत पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है। वहीं, गुड्डू के पिता का कहना है बेटा कर्नाटक में रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाता है।

विज्ञापन


होली पर अवकाश होने के कारण वह घर आया था। दो चार पहिया गाड़ी से आए लोग बेटे को अपने साथ लिवा ले गए है। पूछने पर बताया कि सरायअकिल कोतवाली से आए हैं। कोतवाली में जाकर पता किया तो बताया कि यहां की पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। परिवार के लोगों को पुलिस ने बताया कि एसटीएफ हिरासत में लेकर गई है। लेकिन कहां ले गई? इसकी सटीक जानकारी कोई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed