फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths riding a bike threw acid on the woman, scorched

बाइक सवार दो युवकों ने महिला पर फेंका तेजाब, झुलसी

Fri, 01 Apr 2022 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike threw acid on the woman, scorched
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। महिला खेत से काम कर अपने घर लौट रही थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि छेड़खानी के एक केस में सुलह नहीं होने पर गांव के दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद अकेले रहकर बच्चों की परवरिश करती है। महिला का आरोप है गांव के ही धर्मेंद्र सिंह व रामूसिंह उर्फ अरुण सिंह उसकी जमीन पर निगाह गड़ाए हुए हैं। पति की मौत के बाद वह उसे आए दिन परेशान करते हैं। पिछले दिनों घर में घुसकर आरोपियों ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। मुकदमे में आरोपी लगातार सुलह समझौते का दबाव बना कर धमका रहे थे। पीड़ित ने बताया 28 मार्च को वह खेत से लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि केस में सुलह नहीं करने पर तेजाब फेंक दिया। डॉ. विजय केसरवानी ने बताया, एसिड अटैक पीड़ित महिला को भर्ती कर प्राथमिक इलाज किया गया।

हालत नाजुक होने पर महिला को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। मंझनपुर इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 (ब) व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed