फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two thousand patients were treated in 29 primary health centers

29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो हजार रोगियों को किया गया उपचार

Mon, 03 Jan 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two thousand patients were treated in 29 primary health centers
जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, लेकिन इस मेले में उपचार के लिए बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। उपचार के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि विभागीय आंकड़ों में करीब दो हजार रोगियों को जिले भर के मेले में उपचार करने का दावा किया जा रहा है।
जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला औपचारिकता में सिमट गया है। मेले का समय दोपहर दो बजे तक है, लेकिन कई ऐसे केंद्र हैं, जहां पर निर्धारित समय से पहले ही मेले का समापन कर दिया गया। मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए 23 मरीज पहुंचे। इनमें ओसा गांव की फूलकली ने पैर में परेशानी की बात बताई। चिकित्सक ने दवा देते हुए पैर में मालिश करने की सलाह दी। साथ ही अधिक चलने-फिरने के लिए मना किया। इसी तरह गड़रियन का पूरा के राज कुमार ने चिकित्सक को बताया कि उसके चेहरे में दाने निकल रहे हैं। इस पर चिकित्सक ने दवा देते हुए चाय कम पीने की सलाह दी। साथ ही हरी सब्जियों के सेवन पर जोर दिया। कोर्रों के राजेंद्र कुमार अपनी मां कमला देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां के पेट में पिछले कई दिनों से दर्द है। इस पर चिकित्सक ने दवा देकर तीन दिन बाद फिर दिखाने की सलाह दी। वहीं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उपचार कराने आए लोग मास्क नहीं लगाए थे। हालांकि मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी उपचार करने से पहले मरीजों में मास्क वितरित कर रहे थे। सीएमओ डॉ. केसी राय ने बताया कि 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 2033 मरीजों का उपचार किया गया है। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित 62 रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मेले के लिए 68 चिकित्साधिकारी एवं 174 पैरा मेडिकल कर्मचारियों को लगाया गया था। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भी काउंटर खोले गए थे। इसमें करीब 103 लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed